बारिश के मौसम में महाराष्ट्र में घूमने के लिए 10 खूबसूरत जगह, भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य, अपनी समृद्ध संस्कृति, विविध भोजन और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
बारिश का मौसम (जून से सितंबर) इस खूबसूरत राज्य की यात्रा का एक विशेष समय होता है, जब हरियाली चारों ओर फैल जाती है और झरने अपनी पूरी शान में बहते हैं।
बारिश के मौसम में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह हैं, अब के सावन में जी डरे, रिमझिम तन पे पानी गिरे, गाने पर आपका मन भी नाचने के लिए कर रहा है?
बहुत से लोगों को बारिश का मौसम बहुत पसंद होता है। बारिश की बूंदों से खुद को भीगो लेना, खुशबू से भरी ताज़ी हवा में झूमते रहना,और जब जंगल शांत होता है तो चिड़ियों की चहचहाट,पानी के बुंदे जब पतझड़ से होकर नीचे गिरते हैं तो एक मधुर आवाज़ सुनाई देती है तब जंगल में कहीं खो जाने को मन करता हैं।
जो लोग प्रकृति का आनंद लेते हैं उनको पता है कि बरसात का मौसम उनके लिए कितना मायने रखता हैं।
बारिश के मौसम में महाराष्ट्र में घूमने के लिए 10 खूबसूरत जगहें हैं:
माथेरान

माथेरान: पश्चिमी घाट में स्थित, माथेरान एक शांत और सुंदर हिल स्टेशन है। यहाँ आप घने जंगलों, मनोरम दृश्यों और ताज़ी हवा का आनंद ले सकते हैं। महाराष्ट्र में मानसून में घूमने की जगहों में से एक है।
माथेरान जिसे सबसे छोटा हिल स्टेशन कहा जाता है, यहाँ पर बेहतरीन फोटो के साथ साथ सुंदर दृश्य का भी आनंद ले सकते हैं। यह महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है।
मायरा पॉइंट, अलेक्जेंडर पॉइंट, रामबाग, लिटिल चौक, चौक पॉइंट, वन ट्री हिल, इको हिल, लुइसा पॉइंट, पैनोरमा पॉइंट, मंकी पॉइंट और बहुत सारे ऐसी जगह है जहाँ पर आप घूम सकते हैं।
गर्मीयों के मौसम में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के 10 खूबसूरत जगह
- Royal Enfield Classic 650 Anniversary Edition: 125 साल पूरे होने पर आएगी खास बाइक, जानें इंजन और फीचर्स
- Triumph Bonneville 350: Royal Enfield Classic 350 को टक्कर देने आ रही नई Triumph बाइक, जानें इंजन और कीमत
- BMW F 450 R Bike 2026: 450cc इंजन के साथ आएगी BMW की दमदार बाइक, लॉन्च से पहले हुआ टीजर जारी
- 2026 Bajaj Pulsar Launch: नई Pulsar 125cc की कीमत और फीचर्स हुए लीक, जानें डिटेल
- Bajaj Adventure: 250cc इंजन और दमदार ऑफ-रोड लुक के साथ आ रही नई Bajaj बाइक, जानें कीमत और फीचर्स
लोनावला

लोनावला: महाराष्ट्र की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है लोनावाला, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। आप इसकी खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो राजमची पाइंट, लोनावला झील, कारला केव्स, लोहागढ़ फोर्ट, बुशी डैम, रईवुड पार्क, शिवाजी उद्यान देखने के लिए मानसून के मौसम में लोनावाला जाएँ।
जब बारिश यहाँ ज्यादा होती है तो हरियाली और भी सुंदर दिखने को मिलता हैं। आप यहाँ वॉटरफॉल, ट्रेकिंग, बोटिंग और घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं।
गर्मीयों के मौसम में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के 10 खूबसूरत जगह
खंडाला

खंडाला: सुंदरता से भरपूर, हरी-भरी वादियां, घाटियों, झीलों के कारण यह हिल स्टेशन काफी प्रसिद्ध है। मानसून के मौसम के दौरान, जब आसपास का वातावरण सुंदर हरियाली से और झीलें बारिश से भर जाती हैं।
यहाँ विसापुर, राजमाची, लोहागढ़ और कई अन्य जैसे विभिन्न ट्रेकिंग ट्रेल्स का आनंद ले सकते हैं। खंडाला में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहें हैं बेडसा गुफाएँ, ड्यूक की नाक, करला बांध और बहुत कुछ।
महाबलेश्वर

महाबलेश्वर: महाबलेश्वर, सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में स्थित, एक और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहाँ आप स्ट्रॉबेरी के खेतों, प्राचीन मंदिरों और मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। भारी बारिश से शहर को और हरियाली को भी ताज़ा और सुंदर बना देती है।
अगर आप बारिश और हरियाली का मज़ा लेना चाहते हैं, तो लिंगमाला झरना, चाइनामैन झरना और धोबी झरना प्रतापगढ़ किला, पसारानी, वेन्ना झील और कृष्णा घाटी कुछ प्रमुख आकर्षण हैं महाबलेश्वर घूमने के लिए मानसून में सबसे अच्छा समय है।
पंचगनी

पंचगनी: पांच पहाड़ियों से घिरा पंचगनी महाबलेश्वर के पास स्थित एक छोटा और शांत हिल स्टेशन है। पंचगनी में घूमने के लिए टेबल लैंड व्यूपॉइंट, सिडनी प्वाइंट, धोम डैम, पारसी पॉइंट, देवराई कला गांव, केट्स पॉइंट, कमलगढ़ किला, लिंगमाला, विल्सन पॉइंट, पंचगनी बाज़ार और प्राचीन मंदिरों जैसी जगहों की यात्रा कर सकते हैं।
अलिबाग

अलिबाग: अलिबाग, मुंबई के पास स्थित एक समुद्र तट शहर है। यहाँ आप शांत समुद्र तटों, ताज़े समुद्री भोजन और ऐतिहासिक किलों का आनंद ले सकते हैं।
अलीबाग मानसून में मुंबई के पास घूमने के लिए अलीबाग बीच, कोलाबा किला, नागांव बीच, मुरुद-जंजीरा किला, अक्षी बीच, मांडवा बीच, कनकेश्वर वन, किहिम बीच, रेवास बीच, वर्सोली बीच जो खूबसूरत नज़ारे और मंत्रमुग्ध कर देने वाले सूर्यास्त की सुंदरता मन मैं समा जाती हैं।
अलीबाग में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को घूमने के लिए आकर्षित करते हैं।
कोंकण

कोंकण: कोंकण, महाराष्ट्र का तटीय क्षेत्र, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और स्वादिष्ट समुद्री भोजन के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ आप गणपतिपुले, कर्नाला पक्षी अभयारण्य, दापोली, काशीद, दिवेआगर बीच, हरनाई, महाड, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग किला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।
यहाँ आप समुद्र तट पर टहलते हुए सूर्यास्त के लुभावने दृश्य का आनंद लें सकते हैं, अधिक रोमांच पसंद करने वालों के लिए, समुद्र तट पर पानी के खेल के साथ-साथ घुड़सवारी और बैलगाड़ी भी उपलब्ध है।
भीमाशंकर

भीमाशंकर: भीमाशंकर, भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। यहाँ आप मंदिर के दर्शन कर सकते हैं और आसपास के प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकते हैं। भीमाशंकर में विशाल घाटियों के बीच एक खूबसूरत मानव झील और हनुमान झील लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है,

सुबह की पहली खबर के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
भीमाशंकर में दत्ता मंदिर, मोक्ष कुंड, सर्व तीर्थ, बड़ी घंटी, कमला माता मंदिर, राम मंदिर, साक्षी विनायक, नागफनी पॉइंट, कोकण-काडा, वनस्पति प्वाइंट, अहुपे झरने और बहुत सारे ऐसी जगह है जहाँ पर आप घूम सकते हैं। यहां प्रचुर वनस्पति और गिलहरी और बंदरों सहित कई जानवर देखे जा सकते हैं।
यह मंदिर पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह परिवार के लिए एक अच्छा पिकनिक स्थल है। आप मानसून के दौरान पुणे में या उसके आसपास हैं,तो आप इस जगह को देखना न भूलें। यह महाराष्ट्र में सबसे अच्छे मानसून स्थलों में से एक है।
लोहागढ़

लोहागढ़: लोहागढ़, एक ऐतिहासिक किला है जो अपनी भव्य वास्तुकला और मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहाँ आप किले की यात्रा कर सकते हैं और आसपास के क्षेत्र का विहंगम दृश्य देख सकते हैं।
लोहागढ़ किला एक खूबसूरत पहाड़ी पर स्थित है। लोहागढ़ किले में प्राचीन वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता का परिपूर्ण समागम देखने को मिलता है।
इसके आसपास के स्थान जैसे पावना बांध, लोनावला, राजमाची पॉइंट, भजा गुफाएं, तुंगा किला, लायंस पॉइंट, कुणे फॉल्स, श्री नारायणी धाम मंदिर, पावना झील लोहागढ़ के आसपास रोमांचक मानसून स्थलों में से एक है ।
मालशेज घाट

मालशेज घाट: पुणे से मुंबई जाते समय, मालशेज घाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। मालशेज घाट एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो महाराष्ट्र के पश्चिमी में स्थित है। कई झीलों, झरनों, पहाड़ों और हरे-भरे हरियाली के लिए जाना जाता है।
मालशेज घाट पर्वतारोही, और ट्रेकर्स प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है।रोमांच चाहने वालों के लिए मालशेज घाट सबसे अच्छी जगह है। अजोबा हिल किला, डार्कोबा पीक, जीवधन चावंड किला, और नाने घाट लोकप्रिय हैं
यहां आप घाटों में ड्राइविंग का आनंद ले सकते हैं, झरनों में नहा सकते हैं, या ट्रेकिंग कर सकते हैं। मालशेज मुख्य रूप से सुरम्य पगडंडियों और शहतूत के बागों के लिए प्रसिद्ध है
