Gold

चांदी 86,373 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोना 73,596 रुपए का है।

चार महानगरों में सोने की कीमत की बात करें तो

दिल्ली: 10 ग्राम सोना 22 कैरेट की कीमत 66,750 रुपए और 24 कैरेट की कीमत 73,900 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम सोना 22 कैरेट की कीमत 67,600 रुपए और 24 कैरेट की कीमत 73,750 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम सोना 22 कैरेट की कीमत 67,600 रुपए और 24 कैरेट की कीमत 73,750 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम सोना 22 कैरेट की कीमत 67,700 रुपए और 24 कैरेट की कीमत 73,850 रुपए है।

इस साल अब तक सोने के दाम 10,031 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 73,383 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 86,373 रुपए पर पहुंच गए हैं।

आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल में सोने के दाम 80 हजार से 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड कुछ इस तरह से हो सकता है- AA2254 इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती। ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे चेक करें कीमत: मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 7000 रुपए, ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 7000/24 यानी 291 रुपए।

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×291 यानी इसकी कीमत 5,283 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 5,283 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *