Harry-Kane's-Performance

गुजरात जायंट्स को WPL-2 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को यूपी वॉरियर्ज (UPW) ने 6 विकेट से हराया। गुजरात (GG) अभी तक लीग में एक मैच भी नहीं जीत सकी है।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यूपी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। गुजरात जायंट्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 142 रन बनाए। जवाब में यूपी वॉरियर्ज ने 15.4 ओवर में 4 विकेट पर टारगेट चेज कर लिया।

यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने 33 बॉल में 60 रन की मैच विनिंग पारी खेली। वहीं, सोफी एक्लेस्टन ने 3 विकेट लिए।

गुजरात को WPL के मौजूदा सीजन में एक भी जीत नहीं मिली। टीम को लगातार 3 बार हार का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *