Indian Premier League 2024 LSG vs PBKS match

शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में होम टीमों का दबदबा कायम रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 21 रन से हरा दिया। इस जीत में डेब्यू मैच खेल रहे मयंक यादव ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

मयंक यादव ने 155.8 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी:

  • लखनऊ के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव ने मैच में 155.8 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। वह मैच में 150 किमी/घंटे की रफ्तार छूने वाले पहले गेंदबाज बने।
  • मयंक ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद जॉनी बेयरस्टो को शॉर्ट पिच फेंकी, जिसे वे मिस कर गए। इस गेंद की रफ्तार 150 किमी/घंटे थी।
  • 12वें ओवर में मयंक ने 155.8 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह गेंद 17वें सीजन की सबसे तेज गेंद रही।
  • मयंक ने राजस्थान के नांद्रे बर्गर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 153 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
  • मयंक ने अपने स्पेल में 8 से 10 गेंदें 150 किमी/घंटे से ज्यादा की रफ्तार से फेंकी।
Mayank Yadav

लखनऊ में सबसे बड़ा आईपीएल स्कोर बना:

  • लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने होमग्राउंड लखनऊ में आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
  • टीम ने पंजाब के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया।
  • इससे पहले लखनऊ ने ही 2023 में 193 रन का स्कोर दिल्ली के खिलाफ बनाया था।

धवन के आईपीएल में 150 सिक्स पूरे:

  • पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने लखनऊ के खिलाफ 3 छक्के लगाए।
  • उन्होंने मैच में पहला छक्का लगाते ही आईपीएल में 150 छक्के पूरे कर लिए।
  • धवन के अब कुल 152 छक्के हो गए हैं।
  • धवन आईपीएल में 150 से ज्यादा छक्के लगाने वाले 17वें खिलाड़ी बने।
  • वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 6754 रन बनाए हैं।
Sikhar dhawan

200+ के टारगेट में पंजाब की रिकॉर्ड 15वीं हार:

  • 200 या उससे ज्यादा रन के टारगेट में पंजाब किंग्स को 15वीं बार हार मिली।
  • आईपीएल में 200 से ज्यादा रन के टारगेट में सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड पंजाब के नाम दर्ज हो गया।
  • इस मामले में बेंगलुरु और दिल्ली भी टॉप पर हैं।
  • दोनों ने 200 या उससे ज्यादा का टारगेट चेज करने में 15-15 मैच गंवाए हैं।

मैच के अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड:

  • क्विंटन डी कॉक ने 38 गेंदों में 54 रन बनाकर लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।
  • लखनऊ के लिए डेब्यू करते हुए ने 22 गेंदों में 43 रन बनाए।
  • पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन 50 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *